लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन की ख्वाहिश किसी महान पुरूष से शादी रचाकर परिवार शुरू करने की है। एक वेबसाइट के अनुसार 41 वर्षीय एनिस्टन ने कहा, मुझे कुछ खास तरह का अनुभव हुआ है। मुझे उम्मीद है कि अब मैं उस जगह पर पहुंच गई हूं जहां किसी महान पुरूष के साथ रहने और परिवार शुरू करने का लुत्फ उठा सकती हूं। अभिनेता ब्रैट पिट से शादी टूटने के बाद एनिस्टन के जॉन मेयर और विंसे वॉन जैसे कई नामों के साथ संबंधों की खबरें आई हैं।
महान पुरूष के साथ शादी करना चाहती है एनिस्टन
मार्च 20, 2010 khaskhabar द्वारा