लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री पेनेलोप कू्रज को रेड कार्पेट पर चहलकदमी करते वक्त गले में नेकलेस पहनना बिलकुल भी पसंद नहीं है और वह इसके बजाए दूसरे आभूषण पहनना पसंद करती है। 35 वर्षीय पेनेलोप रेड कार्पेट पर उतरती हैं तो उन्हें अपने कान में और अपने हाथों को गहनों से सजाना अच्छा लगता है। इस बार के ऑस्कर के लिए भी पेनेलोप ने ऎसा ही श्रृंगार किया था। चोपार्ड से जुडे राफेला रोसिएलो के अनुसार, हमने पेनेलोप के साथ पहले काम किया है, इसलिए हम जानते हैं कि वे नेकलेस की दीवानी नहीं है। उन्हें हीरों की बाली और ब्रेसलेट पसंद हैं।
रेड कार्पेट पर नेकलेस पसंद नहीं: पेनेलोप क्रूज
मार्च 20, 2010 khaskhabar द्वारा