मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का कहना है कि आईपीएल की कोई टीम खरीदने में उनकी रूचि नहीं है बल्कि वह मैच का आनंद उठाना पंसद करते है। उन्होंने कहा कि आईपीएल टीमों की हुई ताजा नीलामी में वह शामिल नहीं थे। कुछ दिनों पहले ही खबर आई थीं कि अभिषेक वीडियोकॉन के साथ मिलकर पुणे टीम के लिए बोली लगाएंगे। लेकिन बाद में वीडियोकॉन ने सैफ अली खान और करीना कपूर से हाथ मिलाया। यह बात अलग है कि सबसे ज्यादा बोली लगाकर सहारा समूह ने पुणे की टीम खरीद ली। अभिषेक ने सोशल नेटवर्किग साइट टि्वटर पर इस बारे में ताजा टिप्पणी की है।
उन्होंने कहा, मैं आईपीएल की बोली में शामिल नहीं हुआ। मुझे इसमें रूचि भी नहीं है। मैं एक क्रिकेट प्रशसंक के रूप में हर मैच का लुत्फ उठाना पसंद करता हू। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब और हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स के बीच रविवार को हए रोचक मुकाबले का जिक्र भी किया। सुपर ओवर तक पहुंचे इस मैच में बाजी पंजाब के हाथ लगी थीं। अभिषेक ने कहा, रविवार रात का क्या रोचक मुकाबला हुआ। इस बात से मैं खुश हूं कि यहां प्रीति की टीम जीती जो इसकी हकदार भी थीं। यह एक शानदार मैच था।
अभिषेक को आईपीएल पसंद, पर टीम खरीदने में दिलचस्पी नहीं
मार्च 22, 2010 khaskhabar द्वारा