फिल्म ओम शांति ओम में अपने सिक्स पैक एब्स से धूम मचाने वाले बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान सोशल नेटवर्किग साइट टि्वटर पर युवाओं को बेहतर सेहत की नसीहत दे रहे है।
शाहरूख ने सोमवार को लिखा, खान-पान और कसरत से ही सिक्स पैक एब्स को हासिल किया जा सकता है। आपको खुद को बहुत अनुशासित रखना होगा। आपकी मेहनत 30 से 40 दिनों में रंग दिखाने लगेगी। उन्होंने कहा, आपको हफ्ते में चार बार विशेष कसरत करनी होगी और समुचित आहार लेना होगा। पसीना छूटने तक आधा घंटे लगातार भारी व्यायाम कीजिए। आहार में चावल, तले हुए खाद्य पदार्थ और रोटी से बिलकुल बचिए। खूब पानी पिएं। शराब से कोसो दूर रहिए।
50 मिनट तक कसरत करने के बाद आप संगीत सुनने या किसी अन्य काम में अपना समय न गंवाए। अपने काम में लग जाइए। उन्होंने जंक फूड मतलब शीतल पेय, आइसक्रीम और चिप्स खाने से परहेज करने की सख्त हिदायत भी दी।
शाहरूख के सिक्स पैक एब्स बनाने के टिप्स
मार्च 23, 2010 khaskhabar द्वारा