मशहूर गायिका केटी प्राईस का कहना है कि उनके घर में भूतों का साया है, इसलिए अब वे इस घर में और नहीं रह सकती। 31 वषीय केटी इस घर में अपने पति एलेक्स रीड के साथ रहती हैं और उन्होंने दावा किया है कि उनके घर में किसी आत्मा का साया है जिससे उन्हें डर लगता है।
केटी ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने कई बार अपने रूम में किसी परछाई को महसूस किया है। वहीं केटी के पति एलेक्स भी इस बात से इत्तेफाक रखते हैं। उन्होंने कहा, मैंने भी सीढियों पर कई बार एक बूढी औरत को देखा है। केटी के इस घर की कीमत तकरीबन 2.5 मिलियन पाउंड है जिसे अब वो बेचने का मना बना चुकी हैं।
केटी के घर में भूत
मार्च 29, 2010 khaskhabar द्वारा