स्वयंवर के जरिए शादी करने वाले राहुल महाजन और डिम्पी मालदीव से हनीमून मना कर लौट आए है। 1 अप्रैल को राहुल और डिम्पी कोलकाता जा रहे है। वहां उनके लिए खास रिसेपशन आयोजित किया गया है।
राहुल के अनुसार, उन्होंने हनीमून पर जमकर एंजॉय किया। शादी की भीडभाड से दूर दोनों ने सुकून से समय बिताया। दोनों को एक दूसरे को समझने का मौका मिला। डिम्पी ने राहुल के लिए अपना नॉनवेज छोडकर दाल चावल खाया और राहुल ने डिम्पी के साथ मछलियां पकडी। डिम्पी पहली बार विदेश गई थीं और मालदीव उन्हें बेहद खूबसूरत लगा।
राहुल ने अपना वादा निभाते हुए उन्हें मसाज दिया। दोनों ने साथ स्वीमिंग की और स्कूबा डायविंग भी की। अब दोनों अपने करियर पर ध्यान देना चाहते है। उनके पास टीवी पर साथ काम करने के लिए ऑफर आ रहे है। पर इसके बारे में उन्होंने अभी कोई फैसला नहीं किया है।
डिम्पी की सेवा कर रहे है राहुल
मार्च 29, 2010 khaskhabar द्वारा