निर्देशक प्रकाश झा के साथ काम करने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ में भी परफेक्शन आ गया है। तभी तो आजकल वह अपने रोल से जुडी छोटी-छोटी चीजों पर भी फोक्स करने लगी है। फिलहाल फराह खान की फिल्म तीस मार खां में एक आइटम गर्ल का रोल कर रहीं कैटरीना रोल से जुडी हरके चीज पर ध्यान दे रही है। सूत्रों के अनुसार फिल्म की शूटिंग सुबह 5 बजे शुरू हो जाती है, लेकिन कैटरीना उससे पहले ही पूरी तरह रेडी हो जाती है।
साथ ही उनकी कोशिश रहती है कि शूटिंग के समय वह डिफरेंट लुक में नजर आएं। यहीं नहीं, धीमे-धीमे बोलने वाली कैटरीना को यहां तेज आवाज में बोलते हुए भी सुना जा सकता है। कैटरीना ने अपने लुक में परफेक्शन लाने के लिए खुद एक्सेसरीज की शॉपिंग की है। वह कहती है, मुझे लगता है कि मैंने राजनीति के दौरान काफी कुछ सीखा है। अगर आप अपने कैरेक्टर में चेज लाना चाहते है, तो छोटी-छोटी एक्सेसरीज भी अलग प्ले करती है। अपने आइटम नंबर को बेहतर बनाने के लिए कैटरीना सत्तर के दशक से लेकर अब तक के सभी बेहतरीन आइटम नंबर्स और डांस को भी देख रही है। उधर अक्षय कुमार भी अक्सर कैटरीना को टिप्स देते नजर आते है।
परफेक्शनिस्ट बन रही है कैटरीना
मार्च 29, 2010 khaskhabar द्वारा