मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री ड्रियू बैरीमोर को सेलेब्रिटी कहलाना बिलकुल भी अच्छा नहीं लगता। दि गार्जियन को दिए गए एक साक्षात्कार में बैरीमोर ने कहा सेलेब्रिटी धरती पर सबसे घटिया शब्द है। इसे सुनकर मेरे पेट में दर्द होने लगता है।
बचपन में ई-टी दि एक्स्ट्रा टेरेस्ट्रियल में अपने किरदार से खासा धूम मचा चुकी 35 साल की बैरीमोर कॉमिक किरदार अदा करने के मामले में एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी है। बैरीमोर ने साक्षात्कार में कहा कि जब कभी उन्हें सेलेब्रिटी कह कर पुकारता है तो उनका मन होता है कि उस शख्स को गोली मार दें।
सेलेब्रिटी धरती पर सबसे घटिया शब्द: बैरीमोर
मार्च 29, 2010 khaskhabar द्वारा