पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हू किल्ड जेसिका की आउटडोर शूटिंग में व्यस्त रहीं अभिनेत्री विद्या बालन बेहद थकान महसूस कर रही है। वह कहती है कि शूटिंग के बाद कुछ भी करने के लिए उनके पास समय नहीं बचता है।
विद्या ने कहा, व्यस्तताओं के चलते मुझे अफसोस है कि मैं गुडगांव में रहने वाली अपनी बहन से भी मुलाकात नहीं कर सकी। वह एक पत्नी और मां है और नौकरी भी करती है। जब वह अपने काम से लौटती है उस समय तक हमारा उससे मिलना मुश्किल हो जाता है।
विद्या कहती है, मुझे यहां की फैली, खुली सडकें और उन पर लोगों की भीड पसंद है। ऎसे में रानी और मैं आउटडोर शूटिंग में व्यस्त है। रानी मेरी पसंदीदा अभिनेत्री है, और उनके साथ काम करने सें मैं खुश हूं। हम आपको बता दें कि आजकल विद्या बालन और रानी मुखर्जी को एक दूसरे का साथ पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं इन दिनों दोनों काफी वक्त साथ बिता रही है।
थकान महसूस कर रही हूं: विद्या
अप्रैल 23, 2010 khaskhabar द्वारा