पिछले चार साल से इंडियन आइडल पूर्ण पैकेज की तलाश कर रहा है, जिसके पास अच्छी आवाज, परफैक्ट लुक और एक्स फैक्टर हो लेकिन इस बार ऎसा नहीं होने वाला।
5वें साल में इंडियन आइडल सिर्फ परफैक्ट आवाज को चुनने जा रहा है। इंडियन आइडल के जज अनु मलिक, सुनिधि चौहान और सलीम मर्चेट इस बार ऎसी आवाज की तलाश कर रहे है, जो लाखों दिलों को छूने वाली हो लेकिन जरूरी नहीं कि उसमें सितारा बनने के भी गुण हों।
सुनिधि ने कहा, वह उत्कृष्ट आवाज की तलाश कर रही है, जो गजल से रॉक तक सब कुछ गा सके। शो 26 अप्रैल से सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर शुरू होगा।
परफैक्ट आवाज का चुनाव करेगा इंडियन आइडल-5
अप्रैल 23, 2010 khaskhabar द्वारा