हॉलीवुड अभिनेत्री क्रिस्टेन स्टीवर्ट आगामी फिल्म “वांटेड 2″ में एंजेलिना जोली का स्थान ले सकती हैं। वेबसाइट के अनुसार निर्देशक टिमुर बेकमेमबेटोव की इच्छा है कि फिल्म में जोली के स्थान पर युवा अभिनेत्री स्टीवर्ट को शामिल किया जाए।
टिमुर ने कहा कि वह जानते हैं कि ऎसा करना कठिन है लेकिन वह ऎसा करना चाहेंगे। इस श्रेणी की पहली फिल्म में एंजेलिना ने जिस किरदार को निभाया था, उसकी हत्या कर दी जाती है।
वांटेड 2 में जोली के स्थान पर अभिनेत्री स्टीवर्ट
अप्रैल 23, 2010 khaskhabar द्वारा