बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल के राजस्थान रॉयल्स टीम की ब्रांड एंबेस्डर शिल्पा शेट्टी ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा जा रहा है कि वह तथा उनके उद्योगपति पति राज कुंद्रा की राजस्थान टीम में कोई हिस्सेदारी नहीं है।
सोशल नेटवर्किग वेबसाइट “टि्वटर” पर सोमवार को दी गई अपनी टिप्पणी में शिल्पा ने लिखा है, मैं जब सुबह उठी तो टीवी पर देखा कि हमारे राजस्थान टीम के हिस्सेदार होने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि इसमें कोई शक नहीं कि मेरे पति राज इस टीम में हिस्सेदार हैं और मैं इस टीम की ब्रांड एंबेस्डर हूं। यही सच्चाई है।
बीसीसीआई अध्यक्ष शंशाक मनोहर ने सोमवार को गवर्निग काउंसिल की बैठक के बाद कहा था कि राज और शिल्पा के नाम राजस्थान टीम के हिस्सेदारौं के रूप में दर्ज नहीं हैं। इस संबंध में बीसीसीआई के पास कोई दस्तावेजी सबूत नहीं हैं। मनोहर के इस बयान के बाद यह खबर आने लगी कि राज और शिल्पा का नाम दस्तावेजौं में इसलिए मौजूद नहीं है क्योंकि आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने उनके माध्यम से आईपीएल में आंशिक हिस्सेदारी ले रखी है।
आईपीएल में नया बवाल, शिल्पा की नहीं राजस्थान रॉयल्स
अप्रैल 27, 2010 khaskhabar द्वारा