बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों अपने अकेलेपन से परेशान है। दरअसल कैटरीना ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान तो बना ली है, लेकिन इसके बावजूद वह खुद को बेहद अकेला महसूस कर रही है।
कैटरीना ने खुद यह स्वीकार किया है कि वह अपनी फैमिली को मिस कर रही है। कैटरीना मानती है कि अकेले रहने के ख्याल से भी उन्हें नफरत है। कैटरीना ने कहा, मुझे तो यह तक नहीं पता कि किचन कैसे मैनेज किया जाता है। ऎसे में कितने ही दिन वह सिर्फ एक बाउल भर फ्रूट्स और नारियल पानी पर निकाल देती है।
कैटरीना कहती है, मैं जानती हूं कि मेरी मां मेरे साथ मुंबई में नहीं रह सकती, क्योंकि वह इन दिनों तमिलनाडु के निलंगराय इलाके में सोशल कॉज से जुडे कामों में बिजी है। हालांकि मां को अपने पास रखने के लिए कैटरीना इन दिनों एक योजना पर गंभीरता से विचार कर रही है।
कैटरीना की योजना है कि मुंबई के आसपास अनाथ बçच्चायों के लिए एक शेल्टर की शुरूआत की जाए, ताकि उनकी मां आकर इस शेल्टर का काम देख सकें। इस तरह उनकी मां सोशल कॉज से जुडी रहने के साथ-साथ उनके पास भी रह सकेंगी और कैटरीना का अकेलापन भी दूर हो जाएगा।
खुद को अकेला महसूस कर रही है कैटरीना
अप्रैल 30, 2010 khaskhabar द्वारा