गायिका-अभिनेत्री जेनिफर लोपेज अभिनेता जॉनी डेप के साथ काम करने को बेहद उत्सुक हैं।
वेबसाइट “डेली स्टार डॉट को डॉट यूके” के मुताबिक लोपेज कहती हैं, “”मुझे जो भी किरदार मिले हैं उनके लिए मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं। मैंने कई प्रमुख अभिनेताओं के साथ काम किया है लेकिन मैं डेप के साथ अभिनय करने के लिए उत्सुक हूं। उनके साथ काम करना इस दुनिया से अलग एक अनुभव होगा।”"
लोपेज कहती हैं कि यदि उन्हें डेप के साथ काम करने का अवसर मिले तो वह कुछ भी करने को तैयार हैं। वह उनके साथ काम करने को बहुत बेकरार हैं। इस बीच इन दिनों लोपेज अपनी नई एलबम की रिकॉर्डिग में व्यस्त हैं। यह एलबम अगस्त में जारी हो सकती है।
लोपेज की डेप संग काम करने की ख्वाहिश
अप्रैल 30, 2010 khaskhabar द्वारा