फ्रांस में आयोजित 63वें कांस फिल्म समारोह में जाने से एक दिन पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चन की आंख में इन्फेक्शन हो गया। इन्फेक्शन की वजह से ऎश की आंखें काफी सूज कर लाल हो गईं।
ऎश यह बिलकुल नहीं चाहती थीं कि कांस के रेड कारपेट पर वह लाल आंखों के साथ जाएं। कांस के लिए फ्लाइट पकडने से पहले ऎश को लीलावती अस्पताल में अपनी आंखों का इलाज कराते भी देखा गया। वह वहां अपनी मां के साथ गई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऎश ने अपनी आंखों को छुपाने के लिए काफी गहरे रंग का चश्मा पहन रखा था, ताकि कोई उनकी आंखों को न देख सके।