ब्रिटेन के हास्य कलाकार रसेल ब्रांड और उनकी गायिका मंगेतर केटी पेरी इस वर्ष अक्टूबर में विवाह करने जा रहे हैं। दोनों के मुताबिक उनका विवाह समारोह एक सप्ताह तक चलेगा।
इस भावी दंपत्ति ने अपने सभी रिश्तेदारों और दोस्तों को अक्टूबर में एक सप्ताह तक समय निकालने का अनुरोध-पत्र भेज दिया है। ब्रांड और पैरी के मुताबिक उनका विवाह समारोह 18 से 25 अक्टूबर तक चलेगा और उन्हें उम्मीद है कि उनके सभी रिश्तेदार और दोस्त इसमें शिरकत करेंगे। पेरी ने हालांकि कहा है कि विवाह के दिन उन्होंने एक छोटा सा समारोह आयोजित करने का फैसला किया है क्योंकि ब्रैंड भी नहीं चाहते कि उस दिन उनके रिश्तेदार शराब के नशे में मदमस्त हो जाएं।