अभिनेत्री मेगान फॉक्स “ट्रांसफॉर्मर्स” श्रेणी की तीसरी फिल्म में नजर नहीं आएंगी। उनके द्वारा निर्देशक माइकल बे की सार्वजनिक आलोचना करने के बाद उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया है।
वेबसाइट “कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम” के मुताबिक मेगान ने उनके 2009 के साक्षात्कारों में बे की सार्वजनिक आलोचना करते हुए कहा था कि उनके साथ काम करना एक दुस्वपA है और वह निराशाजनक रूप से अजीब हैं।
यद्यपि मेगान ने एक बयान में कहा है कि उन्होंने निजी पार्टियों के संदर्भ में यह बात कही थी। चौबीस वर्षीय मेगान “ट्रांसफॉर्मर्स” श्रेणी की पहली दो फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।
ट्रांसफॉर्मर्स 3 में नहीं होंगी मेगान!
मई 21, 2010 khaskhabar द्वारा