गायिका-अभिनेत्री माइली साइरस द्वारा पेश किए गए आभूषण संग्रह के कुछ आभूषणों में विषाक्त धातु कैडमियम के टुक़डों के इस्तेमाल का पता चलने के बाद इनकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
माइली कहती हैं कि इस आभूषण संग्रह को बच्चों के लिए नहीं बल्कि उम्रदराज महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया था। उन्होंने कहा कि “माइली साइरस एंड मैज अजरिया” संग्रह को बच्चों के लिए पेश नहीं किया गया था लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि ये आभूषण कुछ युवाओं तक पहुंच गए हैं वैसे ही उन्होंने इनकी बिक्री रोक दी थी।
गौरतलब है कि कैडमियम की थो़डी सी भी मात्रा शरीर के अंदर पहुंच जाने पर लीवर और गुर्दे के लिए गंभीर समस्याएं ख़डी हो सकती हैं, इससे हçड्डयां कमजोर हो सकती हैं और श्वसन प्रक्रिया को नुकसान पहुंच सकता है।
माइली के आभूषणों में विषाक्त धातु कैडमियम
मई 21, 2010 khaskhabar द्वारा