बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता इस समय यूएस में अकेली रह रही है। वहां पर प्रशंसकों की भी़ड जमा नहीं होती है इसलिए तनुश्री बिना किसी परेशानी के स़डकों पर घूम रही है। शॉपिंग कर रही हैं।
तनुश्री के पास कोई नौकर भी नहीं है। अकेले रहने के कारण उन्होंने लॉड्री मशीन चलाना भी सीख लिया है, जिसे वे काफी समय से सीखना चाहती थीं। तनुश्री ड्राइविंग भी सीखना चाहती है, क्योंकि तनुश्री का मानना है कि यह काफी महत्वपूर्ण चीज है और न जाने क्यों वे अभी तक कार चलाना सीख नहीं पाई।