बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्म काइट्स का भारत में प्रचार अभियान खत्म करने के बाद मैक्सिकन अभिनेत्री बारबरा मोरी अपने देश मैक्सिको लौट गई है।
बारबरा ने इसकी सूचना देते हुए टि्वटर पर लिखा, भारत के मेरे सभी प्यारे प्रशंसको, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं खुशी-खुशी मैक्सिको जा रही हूं। मेरा दिल खुशियों से भरा हुआ है। मैं आप सभी की बहुत आभारी हूं। सभी प्रशंसकों को ढेर सारा प्यार।