फिल्म पा में 12 साल के बच्चे की मां बनीं बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन अब एक नए लुक में नजर आएंगी। दरअसल विद्या प्रकाश झा की अगली फिल्म में काम कर रही हैं।
फिल्म का नाम है पांच पांडव। इस फिल्म में विद्या पांचों पांडवों की पत्नी यानी द्रौपदी का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म में विद्या के एक पति हैं अजय देवगन, जो अर्जुन के किरदार में दिखेंगे और इरफान खान दिखेंगे युद्धिष्ठिर के किरदार में। रेहान खान नकुल का किरदार निभाएंगे। बाकी बचे दो और किरदार भीम और सहदेव की तलाश अभी जारी है। प्रकाश झा की इस फिल्म में ओम पुरी भी होंगे जो शकुनी मामा के किरदार में दिखेंगे।