बॉलीवुड अभिनेत्री सलमान के बजाए अक्षय कुमार के साथ काम करना ज्यादा पसंद करती हैं। हाल ही में चैट के दौरान कैटरीना ने अपनी यह राय जाहिर की।
कैटरीना कैफ से एक चैट शो के दौरान एक फैन ने यह पूछा था कि उनका फेवरेट हीरो कौन है और किसके साथ उन्हें काम करना सबसे अच्छा लगता है, तो कैटरीना ने सलमान खान की बजाए अक्षय कुमार का नाम लिया। इतना ही नहीं उन्होंने अक्षय की तारीफ करते हुए कहा, अक्षय एक बहुत ही अच्छे को-स्टार है, उनके साथ काम करना मुझे बहुत अच्छा लगता है। हमने साथ में कई फिल्में की हैं और हम एक-दूसरे के साथ काम करने में बहुत ही कम्फर्टेबल महसूस करते हैं। शायद यही वजह है कि हमारी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री जबरदस्त है।