बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादूकोण के सितारे इन दिनों बुलंदी पर है। खबर है कि दीपिका को एक साथ तीन फिल्मों के ऑफर मिले है। ऎसे में जाहिर है कि वह अपनी तरक्की से खुश है।
हालांकि इससे पहले वह काम की व्यस्तता को लेकर काफी परेशान थी। इतना ही नहीं अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण उन्हें भरपूर आराम भी नसीब नहीं हो पा रहा था। इस वजह से उन्होंने कुछ दिनों के लिए फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लिया था। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान ही स्कूबा डाइविंग भी सीखा था। अभी भी वह स्कूबा सीखने में व्यस्त है। ऎसे में कई निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेने की इच्छा जता चुके है। अब देखना यह है कि दीपिका किस किस को डेट्स दे पाती है।
बुलंदी पर है दीपिका के सितारे
जून 15, 2010 khaskhabar द्वारा