अभिनेत्री मिनिषा लांबा निर्देशक सागर की फिल्म भेजा फ्राई के सीक्वल में काम करेंगी। भेजा फ्राई 2 में भी इसके पार्ट वन के ऎक्टर्स विनय पाठक व केके मेनन होगे।
सागर मिनिषा को लेकर तभी से एक्साइटेड थे, जबसे उन्होंने हम तुम और शबाना देखी।
सागर को इस फिल्म में मिनिषा का काम काफी पसंद आया। इसलिए उन्होंने भेजा फ्राई 2 के लिए उन्हें साइन कर लिया है। फिल्म की शूटिंग जुलाई में मलेशिया में शुरू होने की संभावना है। मिनिषा का कहना है, मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं।
भेजा फ्राई- 2 में मिनिषा
जून 15, 2010 khaskhabar द्वारा