निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म रावण में अभिनय करने वाली अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चन का कहना है कि रावण में उनका किरदार आधुनिक जमाने की सीता का नहीं है। गौरतलब है कि फिल्म का नाम रावण होने के कारण लोग यह कयास लगा रहे है कि ऎश इस फिल्म में आधुनिक जमाने की सीता का रोल कर रही है।
ऎश ने स्पष्ट किया कि यह जरूर है कि फिल्म में रामायण की कहानी समानांतर चलती है, लेकिन इस फिल्म में मेरे किरदार का नाम रागिनी है। रागिनी एक डांस टीचर है जिसका बीरा (अभिषेक बच्चन) अपहरण कर लेता है, इसलिए इस किरदार की सीता से तुलना करना गलत है। वहीं अभिषेक बच्चन ने रावण में ऎश के किरदार की तारीफ करते हुए कहा कि यह संभवत उनके जीवन का सबसे बेहतर रोल साबित होने वाला है। रावण 18 जून को रिलीज होने जा रही है।
रावण में सीता नहीं बनी हूं: ऎश
जून 15, 2010 khaskhabar द्वारा