शकीरा अब बॉलीवुड की धुनें गुनगुनाएंगी। शाहरूख खान की फिल्म रा.वन के लिए एकॉन के बाद शकीरा दूसरा पॉप सेंसेशन हैं, जो बॉलीवुड पर फिदा है। वैसे, फिल्म ब्लू में काइली मिनोग चिगी विगी से धूम मचा चुकी हैं।
लैटिन अमेरिकी पॉप सिंगर शकीरा सचिन जोशी की फिल्म में कैबरे गाना गाएंगी। सचिन जोशी आईपीएल में कोलकता नाइट राइडर्स की टीम के मेन स्पॉन्सर हैं। शकीरा के लिए धुन बनाने का जिम्मा दिया गया है म्यूजिक कम्पोजर सलीम सुलेमान को। इसे अगले कुछ महीनों के कम्पोज किया जाएगा। सलीम का माना है कि यह बेहद सेंसुअस कैबरे की तहर का गाना होगा। दिलचस्प बात यह है कि यह गाना शकीरा का सोलो धमाका होगा। चिगी चिगी में काइली के गाए डुएट की तरह नहीं। गाने के ज्यादातर बोल अंग्रेजी में होंगे, बीच बीच में हिंदी के आसान बोल डाले जाएंगे। वैसे शकीरा का इंडिया प्रेम नया नहीं है। 2007 में उन्होंने मुंबई में लाइव परफॉर्मेस दी थी। इसके बाद उन्होंने देश के कई ब़डे शहरों में भी अपना जलवा बिखेरा। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की खुमारी उन पर खूब सवार है, वे कई बार कह चुकी हैं कि मैं बòालीवुड का हिस्सा बनना चाहती हूं, इससे जु़डना चाहती हूं।