बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ का कहना है कि मुझे ऑनलाइन शॉपिंग से प्यार-सा हो गया है। यह मुझे वह सब करने की स्वतंत्रता दे रहा है जो मैं मुंबई में रहते हुए नहीं कर सकती। यानी खरीदारी करने की।
ऑनलाइन खरीदारी में कैटरीना सबसे अधिक परिधान खरीदने में रूचि दिखा रही है। कैटरीना का कहना है कि, अब तक मैं केवल विदेशों में खरीदारी कर पाती थी जहां भारतीयों की अधिक संख्या न हो। बाहर खरीदारी के लिए जाने का अगर मुझे एक-आध मौका मिल भी जाता तो मैं इतने तनाव में आ जाती कि मुझे क्या खरीदना था यह भूल जाती थीं। ऑनलाइन शापिंग से अब वह अपनी सारी चिंताओं से मुक्त होकर जमकर खरीदारी कर रही है।