अभिनेत्री कैटरीना कैफ के नक्शेकदम पर चलते हुए अभिनेत्री बिपाशा बसु भी नान ग्लैमरस किरदार को अहमियत देने लगी है। वैसे भी बी-टाऊन की अभिनेत्रियां नकल करने में माहिर है। यहां एक हीरोइन किसी फिल्म में बिकनी पहनती है तो दूसरी भी उसकी नकल करते हुए अंग प्रदर्शन करने को बेताब हो उठती है। अब बिपाशा को ही ले लीजिए, जो कैटरीना की राह पर चल पडी है। अब बिपाशा को भी कैटरीना की तरह नॉन ग्लैमरस रोल पसंद आने लगे है।
बिपाशा अपनी आने वाली फिल्म लम्हा में एक कश्मीरी लडकी का किरदार निभा रही है। इस फिल्म में बिपाशा नॉन ग्लैमरस किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में बिपाशा ने कई जगह बुर्का पहना है तो कई जगह वो बिना मेकअप के दिखाई दी है। फिल्म राजनीति में कैटरीना ने भी नॉन-ग्लैमरस किरदार निभाया था और उन्होंने फिल्म के कई हिस्सों में बिलकुल भी मेकअप नहीं किया था।
कैटरीना के नक्शेकदम पर चल रही है बिपाशा
जून 24, 2010 khaskhabar द्वारा