अभिनेत्री और पूर्व मॉडल गुल पनाग अब फिल्म में अभिनय के साथ-साथ गाने भी गा रही है। खबर है कि फिल्म हैलो डार्लिग को लेकर गुल खासी उत्साहित है और खुद को साबित करने के लिए बेताब है।
सूत्रों के अनुसार, इस फिल्म में गुल ने खुद पर फिल्माएं एक गाने में अपनी आवाज दी है। वैसे हम आपको बता दें कि यह एक कॉमेडी फिल्म है। जिसमें एक हिट गीत ऎ जाने जाना का रीमिक्स वर्जन उपयोग में लाया जा रहा है। इसी गाने में गुल ने अपनी आवाज दी है। इस बारे में गुल का कहना है, ऎसा पहली बार हुआ है जब मैं कुछ नया करने जा रही हूं। मैंने पहली बार कोई गाना गाया है और उस पर जमकर डांस भी किया है।
गाने भी गा रही है गुल
जून 24, 2010 khaskhabar द्वारा