बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार की दो फिल्में एक्शन रिप्ले और पटियाला हाउस नवंबर माह में रिलीज होने की घोषणा की गई थी, लेकिन अक्षय के कहने पर अब पटियाला हाउस 2011 में रिलीज होगी। दरअसल एक ही महीने में एक ही हीरो की दो फिल्में रिलीज होने से नुकसान होने की संभावना थी।
एक्शन रिप्ले के निर्माता ने दिवाली वीक के दौरान 5 नवंबर को अपनी फिल्म रिलीज करने की घोषणा की। पटियाला हाउस वालों ने कहा, उनकी फिल्म 19 नवंबर को रिलीज होगी। कोई भी आगे-पीछे होने को तैयार नहीं था। दोनों यह मान रहे थे कि महज 15 दिनों के अंतर से एक ही हीरो की फिल्मों को रिलीज करना व्यवसाय की दृष्टि से ठीक नहीं है।
आखिर मामला अक्षय के जिम्मे कर दिया गया। सोच-विचार कर अक्षय ने फैसला एक्शन रिप्ले के पक्ष में सुनाया। अब पटियाला हाउस अगले वर्ष रिलीज होगी।
अगले साल रिलीज होगी पटियाला हाउस
जुलाई 26, 2010 khaskhabar द्वारा