फिल्म खट्टा-मीठा में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन अपने से बडी उम्र के अभिनेता 43 वर्षीय अक्षय कुमार के साथ नजर आ रही है। इतना ही नहीं त्रिशा एक तमिल फिल्म में 55 वर्षीय अभिनेता कमल हसन के साथ काम कर रही है।
इस बारे में 27 वर्षीय त्रिशा कहती है, साथी कलाकार की उम्र को लेकर उनको कोई परेशानी नहीं है। उम्र का बंधन मेरे लिए मायने नहीं रखता। वैसे भी आपकी जोडी किसके साथ दर्शक पसंद करते है कुछ कहा नहीं जा सकता। जहां तक अक्षय के साथ काम को लेकर बात है तो उनके साथ मैं क्या हर किसी की जोडी फिट बैठती है। दरअसल अक्षय की फिटनेस और हाव-भाव देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते।
सूत्रों की मानें तो त्रिशा इन दिनों अपने घर से दूर यूरोप में कमल हासन और माधवन के साथ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। हालांकि इस दौरान त्रिशा अकेली नहीं है, उनकी मां उनके साथ है।
उम्र का बंधन मायने नहीं रखता: त्रिशा
जुलाई 26, 2010 khaskhabar द्वारा
