खुद कैंसर से जूझ रहीं अभिनेत्री क्रिस्टीना एप्पलीगेट अब इस बीमारी का सामना कर रही महिलाओं की मदद करेंगी। कैंसर की रोकथाम का खर्च उठा पाने में असमर्थ महिलाओं की मदद करने का उन्होंने फैसला किया है।
एप्पलीगेट सितंबर में “राइट एक्शन फॉर वूमेन” कार्यक्रम शुरू करेंगी। उन्हें उम्मीद है कि इससे महिलाओं में यदि कैंसर की संभावना हुई तो उसका पहले ही पता लगाने में मदद मिल सकेगी।
एप्पलीगेट के इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं में कैंसर जांच की आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर उनमें शुरूआती अवस्था में ही इस बीमारी की संभावना का पता लगाया जा सकेगा।
कैंसर पीडित महिलाओं की मदद करेंगी एप्पलीगेट
जुलाई 27, 2010 khaskhabar द्वारा
