क्रिस्टियन डियोर, मारसियानो और टॉमी हिलफिगर जैसे मशहूर फैशन ब्रांड के लिए विज्ञापन कर चुकीं अभिनेत्री और होटल व्यवसायी पेरिस हिल्टन अपना कोई भी परिधान दोबारा नहीं पहनतीं।
हिल्टन के हवाले से लिखा है, “”मैं अपना कोई भी परिधान दोबारा नहीं पहनती। हां, अगर मेरे पास कोई शानदार जींस या फिर कोई चम़डे का जैकेट हो तो उसे दोबारा पहनने पर विचार जरूर करती हंू।”" हिल्टन ने कहा कि वह अपने ज्यादातर परिधान या तो अपने दोस्तों को दे देती हैं या फिर किसी सहायतार्थ संस्था को दान कर देती हैं।
कोई परिधान दोबारा नहीं पहनतीं हिल्टन
जुलाई 28, 2010 khaskhabar द्वारा
