बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा के रंग-रूप में काफी निखार आ गया है, वह पहले की अपेक्षा ज्यादा सुंदर लगने लगी है।
इस बारे में नीतू की मानें तो उन्होंने खूबसूरत दिखने के लिए अन्य हीरोइन की तरह प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई है और न ही कोई स्पेशल ब्यूटी ट्रीटमेंट ले रही है। बस उन्होंने अपने खानपान पर ध्यान दिया है, क्योंकि वेे इन दिनों सिर्फ घर का खाना खा रही है। दरअसल, ऎसा नीतू ने अपने वेट को कम करने के लिए किया है। घर का खाना खाकर नीतू ने अपना वजन काफी हद तक काबू में कर लिया है।
नीतू ने कहा, वह घर पर खुद के लिए ऎसा खाना बनवाती है, जो हेल्दी होने के साथ-साथ फैट रहित होता है।
नीतू के रंग-रूप में निखार
जुलाई 28, 2010 khaskhabar द्वारा
