फिल्म खट्टा-मीठा से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली दक्षिण भारतीय अभिनेत्री तृषा जल्द ही अपनी दूसरी फिल्म में प्रतीक बब्बर के साथ नजर आएंगी।
तृषा की ख्वाहिश है कि वह निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करे। भंसाली के बारे में तृषा ने कहा, संजय का फिल्म बनाने का स्टाइल उन्हें बहुत पसंद है और उनकी संजय के साथ काम करने की बहुत इच्छा है। पहली हिंदी फिल्म में काम के अनुभव को तृषा बहुत अच्छा मानती है, लेकिन हिंदी भाषा के बारे में तृषा ने कहा, मुझे हिंदी का ज्ञान तो था, लेकिन ये मेरी बोल-चाल की भाषा न होने के कारण मैं इसे बोलने में असहज महसूस करती थी। अच्छी बात यह रही कि मुझे बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पडा, लेकिन अब अगली फिल्म साइन करने से पहले मैं अपनी हिंदी को बेहतर करना चाहती हूं।
