गायिका चेरिल कोल इन दिनों स्वस्थ दिख रही हैं। मलेरिया से ग्रसित होने के बाद से वह पहली बार सार्वजनिक स्थल पर नजर आई।
रियलिटी शो “एक्स फेक्टर” की जज चेरिल अपने घर से केवल 15 मिनट के लिए ही निकली थीं। वह सुरे के गिल्डफोर्ड के नजदीक एक कॉफी शॉप गई थीं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि चेरिल के साथ उनका ड्राइवर, प्रबंधक और अन्य साथी थे जो उनका बहुत ध्यान रख रहे थे लेकिन वह काफी स्वस्थ दिख रही थीं।
स्वस्थ दिख रही हैं चेरिल
जुलाई 30, 2010 khaskhabar द्वारा
