पॉप समूह “गल्र्स अलाउड” के एक प्रतिनिधि ने इन अफवाहों को नकार दिया है कि बैंड अपनी सदस्य नैडिन कोयली के बिना प्रस्तुति देगा।
वेबसाइट “कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम” के मुताबिक ऎसी अफवाह जोरों पर थी कि लास एंजेलिस में रह रहीं नैडिन “गल्र्स अलाउड” से अलग हो गई हैं और बैंड में अन्य चार सदस्य ही साथ में काम करेंगी। वैसे बैंड के प्रतिनिधि ने इन खबरों को अफवाह करार दिया है। प्रतिनिधि ने बताया कि बैंड ने एक समझौता किया है जिसके तहत अगले साल उसे अपनी छठी एलबम पेश करनी है।
नैडिन के बिना पूरा नहीं होगा गल्र्स अलाउड
जुलाई 31, 2010 khaskhabar द्वारा
