राहुल महाजन की पत्नी डिंपी महाजन आखिर घर लौट आई है। उसने यह कदम राहुल के माफी मांग लेने के बाद उठाया है। घर लौटने के बाद उसने संक्षिप्त प्रेस काफ्रेंस में कहा, जो कुछ भी हुआ बहुत गलत हुआ। घटना के बाद से राहुल काफी दुखी है और उसने माफी मांगी है। उसने पत्रकरों के अन्य सवालों का जवाब देने से इनकार करते हुए कहा कि अभी वह सदमें है, इससे उबरने में उसे समय लगेगा।
गौरतलब है कि डिंपी महाजन ने शुक्रवार तडके राहुल द्वारा मारपीट किए जाने के बाद घर छोड दिया था। इसके बाद से यह मामला मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ था, जिसका पटाक्षेप फिलहाल डिंपी के घर लौटने के साथ हो गया। राहुल की दूसरी पत्नी डिंपी के शरीर पर चोटों के काफी निशान आए थे। उनका बायां गाल सूजा हुआ था। माथे पर भी चोट का निशान था। डिंपी ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया, गुरूवार को आधी रात में उनके फोन पर एसएमएस आया। इस मैसेज को राहुल ने पढना चाहा लेकिन मोबाइल का कीपैड लॉक था इसलिए राहुल ने उनसे मोबाइल का लॉक खोलने को कहा, पर डिंपी ने कहा कि उन्हें अभी सोना है। इसी बात से गुस्सा होकर राहुल ने उनको मारा पीटा और बाल पकडकर खींचने लगा। इसके बाद डिंपी ने राहुल को धक्का दिया और अपना मोबाइल लेकर सीढियों से नीचे आ गई और छुपकर अपने दोस्त को फोन किया। थोडी देर बाद डिंपी का एक दोस्त उन्हें राहुल के घर से ले गया। यह घटना गुरूवार सुबह 3.00 बजे की है। इसके बाद डिंपी के पिता राहुल के घर आए। डिंपी ने फोन पर उन्हें सारी बात बताई और अपने दोस्त के घर से वापस राहुल के घर आकर अपना सामान बांधा और घर छोड दिया। डिंपी ने बताया, उन दोनों के बीच प्रॉब्लम उस समय शुरू हुई जब वह अपने सेंकड ईयर के एग्जाम देने के लिए कोलकाता गई। राहुल को उनका बार-बार कोलकाता जाना पसंद नहीं था। डिंपी ने कहा, राहुल गुस्से में आपे से बाहर हो जाते है और मारपीट पर उतर जाते है। दूसरी ओर राहुल ने इस बारे में इनकार किया कि उन्होंने डिंपी को मारा है। उन्होंने कहा, यह सच नहीं है। मैंने अभी कुछ देर पहले ही डिंपी के पिता के साथ डिनर किया है।
