अभिनेत्री प्रियंका चोप़डा की आने वाली फिल्म “सात खून माफ” के एक अंतरंग दृश्य के फिल्मांकन में अभिनेता नील नितिन मुकेश काफी असहज हो गए लेकिन अभिनय की दुनिया में परिपक्व हो चकीं प्रियंका ने अपने दम पर इस दृश्य को संभाल लिया।
दरअसल, पिछले महीने कर्नाटक के कूर्ग में “सात खून माफ” की शूटिंग के दौरान नील को प्रियंका चोप़डा के साथ एक अंतरंग दृश्य फिल्माना था लेकिन नील काफी असहज नजर आए। नील को असहज देख प्रियंका ने अपने अभियन के दम पर उस दृश्य को जीवंत बनाने का प्रयास किया। इस फिल्म में प्रियंका को सात पतियों के साथ दिखाया गया है। नील ने स्वीकार किया है कि अंतरंग दृश्यों के फिल्मांकन के दौरान वह सहज महसूस नहीं करते हैं।
बकौल नील, “”इसका कारण यह है कि मुझे कूर्ग में प्रियंका के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिला। मैं वहां पहुंचा और शूटिंग के लिए निकल प़डा। हम एक दूसरे को ठीक से जानते नहीं। हमने फिल्म की शूटिंग के लिए अभ्यास भी नहीं किया। ऎसे में किसी अंतरंग दृश्य के फिल्मांकन के दौरान असहज महसूस करना स्वाभाविक है।”" नील ने कहा कि प्रियंका ने अपनी शानदार अभिनय क्षमता और निर्देशक विशाल भारद्वाज ने अपनी काबिलियत की बदौलत फिल्म में अंतरंग दृश्यों को जीवंत बना दिया है।
नील ने कहा, “”प्रियंका कैमरे के सामने शानदार दिखती हैं। मुझे उन्हें कैमरे के सामने देखना अच्छा लगता है। इसके अलावा विशाल को एक निर्देशक के तौर पर कैमरे के पीछे देखना भी अलग अनुभव है।”" नील प्रियंका के साथ तो अंतरंग दृश्य देने में घबराते दिखे लेकिन “लफंगे परींदे” की शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण के साथ उनकी अंतरंगता देखने लायक थी। इसका कारण पूछे जाने पर नील ने कहा, “”दीपिका के साथ मेरा समीकरण कुछ अलग है। फिल्म से पहले हमें एक दूसरे को जानने का मौका मिला था। हमने टेक से पहले अभ्यास किया था और तमाम दृश्यों के बारे में चर्चा की थी।”"
अंतरंग दृश्य में प्रियंका के साथ असहज दिखे नील
अगस्त 13, 2010 khaskhabar द्वारा