हॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री व ऑस्कर पुरस्कार विजेता हेल बेरी को एक नए सर्वेक्षण में सबसे आकर्षक मां कहा गया है।
इस 44 वर्षीय अदाकार की अपने पूर्व पुरूष मित्र से दो वर्षीय पूत्री है, जिसका नाम नाहला एरियल है। वेबसाइट पर जारी किये गये एक बयान में बताया गया है, यह बहुत ही रोचक है कि दस महिलाओं की इस सूची में सात आकर्षक महिलाएं 35 साल या इससे अधिक उम्र की है तीन महिलाएं 40 साल से अधिक की है, जिसमें शीर्ष स्थान पाने वाली हेली बेरी भी शामिल है। वह 14 अगस्त को 44 साल की होने वाली है।
दूसरी पायदान पर रखी गई इतालवी अदाकार मोनिका बेलुक्की ने कहा कि 45 साल के बाद ही महिलाएं सेक्सी दिखती है। उनकी भी दो बेटियॉं है। 11 साल के बच्चो की मां केट बेकीनसेल (37) के तीसरा स्थान मिला है, जबकि दो साल पहले ही एक बच्ची की मां बन चुकी जेसिका अल्वा को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।
आकर्षक मां बनी हैले बेरी
अगस्त 13, 2010 khaskhabar द्वारा