आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म पीपली लाइव शुक्रवार को छह सौ से भी अधिक सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मजेदार बात यह है कि इस फिल्म ने 10 करो़ड रूपए में अपने सैटेलाइट अधिकार बेच कर पहले ही लागत वसूल ली है।
यह आमिर की संभवतया पहली गैर व्यावसायिक हिंदी फिल्म है। पीपली लाइव के निर्माण पर करीब 10 करो़ड रूपए की लागत आई है। पीपली लाइव किसानों की आत्महत्या तथा इस पर राजनीतिक व मीडिया की प्रतिक्रिया पर व्यंग्य है। इस फिल्म का निर्देशन किया है पत्रकार से निर्देशक बनीं अनुषा रिजवी ने। यह उनके निर्देश में बनी पहली फिल्म है।
ब्रिटेन को छो़डकर यह भारत में 600 सिनेमाघरों व विदेशों में 100 सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। आमिर खान प्रोडक्शंस के एक करीबी ने बताया, ब्रिटेन में हमने प्रमुख वितरण शृंखला ऑर्टीफिशियल आई (पहली बार किसी हिंदी फिल्म ) के साथ करार किया है। हम पीपली लाइव को ब्रिटेन में 24 सितंबर को रिलीज करेंगे।
पीपली लाइव मेंकिरदारों में भी विभिन्नता है। इसमें मुख्य किरदार निभाने वाले नत्था सहित फिल्म के कई कलाकार नाटककार हबीब तनवीर के थियेटर मंडली “नया थियेटर” से हैं जबकि कई कलाकार आदिवासी हैं जो मध्यप्रदेश के भदवई गांव के हैं। फिल्म में नसीरूद्दीन शाह, मलाइका शिनॉय, नवाजुद्दीन सिद्दकी, शालिनि वत्स, फारूक जफर, विशाल ओ. शर्मा, आमिर बशीर, सिताराम पांचाल व युगल किशोर ने भी काम किया है।
लगान, वंस अपोन अ टाइम इन इंडिया (2001), तारे जमीं पर (2007), और जाने तू…. या जाने न (2008) के बाद आमिर खान प्रोडक्शन लिमेटेड की यह चौथी फिल्म है। आमिर की पहले की तीन व्यावसायिक फिल्में ब्लॉकबस्ट थीं वहीं पीपली लाइव ने वैश्विक फिल्म जगत में अभी तक खूब ख्याति अर्जित कर ली है। पीलली लाइव ने हाल ही दक्षिण अफ्रीका में 31वें डरबन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बेस्ट फस्र्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता था। सनडान्स फिल्म समारोह में भी पीपली लाइव प्रदर्शित की गई। यह इस फिल्म समारोह में प्रदर्शित की जाने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई। जर्मनी की वितरण कंपनी रैपिड आई मूवीज ने बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म फैस्टिवल में इसका विशेष प्रदर्शन किया। वहीं मैलबॉर्न अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह एमआईएफएफ 2010 में भी इसका प्रीमियर रखा गया। फिल्म में भारत के 1000 गांवों पर भी प्रकाश डाला गया है जिन्हें पीपल कहा जाता है।
आशा है पीपली में छत्तीसगढ़ akaltara.blogspot.com पर देखना आपको रोचक लगेगा.