ब्रिटिश गीतकार व निर्माता माइक स्टॉक ने अश्लील म्यूजिक वीडियो बनाने के लिए पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स और लेडी गागा की आलोचना की है।
माइक कहते हैं, “”संगीत उद्योग बहुत आगे निकल गया है। ऎसा नहीं है कि मैं पुराने फैशन का हो गया हूं। यह केवल आधुनिक दुनिया में महत्वपूर्ण मूल्यों को जिंदा रखना है। इन दिनों आप एक दो वर्षीय बच्चो के साथ ब्रिटनी स्पीयर्स या लेडी गागा जैसे आधुनिक कलाकारों को नहीं देख सकते हैं। उनके 99 प्रतिशत गीत में थो़डी-बहुत अश्लील होती हैं।”"
अस्सी के दशक में आस्ट्रेलियाई गायिका काइली मिनोग को उनका करियर शुरू करने में मदद कर चुके माइक कहते हैं कि स्पीयर्स और गागा जैसी गायिकाओं को कामुक प्रदर्शन से बचना चाहिए क्योंकि कई बच्चो उनके वीडियो देखते हैं।
स्पीयर्स, गागा के म्यूजिक वीडियो अश्लील
अगस्त 13, 2010 khaskhabar द्वारा