बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और दक्षिण भारतीय अभिनेता रजनीकांत ने एक दूसरे की तारीफों के पूल बांधे। भारत की सबसे महंगी फिल्म “रोबोट” के म्यूजिक रिली के मौके पर दोनों सुपरस्टार करीब एक दशक के बाद साथ नजर आए। दो दशक पहले बनी फिल्म “हम” में दोनों कलाकारों ने साथ काम किया। रजीनकांत आज भी वो समय याद करके भावुक हो जाते है। रजनीकांत कहते है, वो (अमिताभ) हमेशा से मेेरे आदर्श, रोल मॉडल और गुरू रहे है। मैने महत्वपूर्ण फैसले करते समय हमेशा उनकी सलाह याद रखी। फिल्म “हम” के अलावा “अंधा कानून” और “गिरफ्तार” में भी दोनों सुपरस्टार साथ नजर आ चुके है। रजनीकांत कहते है, मैं कभी भी अमिताभ के पयार और स्त्रेह को नहीं भूल सकता। उधर अमिताभ ने भी कहा कि 60 साल के रजनीकांत सही मायनों में धरतीपुत्र है। लंबे समय से रजनी मेरे दोस्त और सहयोग रहे है और मैं उनके साथ अपने रिश्तों की बहुत कद्र करता हूं।
वो सचमुच धरतीपुत्र है जिन्हें हर भारतीय प्यार करता है। “रोबोट” के संगीत लांच के मौके पर अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार मौजूद था।
गौरतलब है कि रजनीकांत की फिल्म “रोबोट” में उनके साथ ऎश्वर्या राय बच्चन भी नजर आएगी। यह फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी है जिसका बजट करीब 200 करोड रूपए का है। इस फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने दिया है।
मेरे आदर्श और प्रेरणास्त्रोत है अमिताभ : रजनीकांत
अगस्त 16, 2010 khaskhabar द्वारा
wah wah