शराब व्यवसायी विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर खामोश हैं लेकिन उनके बार-बार सार्वजनिक स्थल पर साथ दिखने से अफवाहों का बाजार गर्म है। जब दीपिका “इंडिया इंटरनेशनल ज्यूलरी वीक” (आईआईजेडब्ल्यू) में रैम्प पर जलवे बिखेर रही थीं तो सिद्धार्थ को उन्हें प्रोत्साहित करते देखा गया। सुनहरे रंग का लहंगा और कुंदन के आभूषण पहने दीपिका ज्यूलरी डिजाइनर फरहा खान के संग्रह की “शो स्टॉपर” थीं।
दर्शकों में रवीना टंडन, दिया मिर्जा, मलाइका अरो़डा खान, अमृता अरो़डा, तुषार कपूर, जायद खान और सुजैन खान जैसी बॉलीवुड हस्तियां शामिल थीं। सिद्धार्थ भी इसका हिस्सा थे, जब दीपिका रैंप पर आईं तो वह उन्हें प्रोत्साहित करते दिखे। जब दीपिका से सिद्धार्थ की मौजूदगी और उनके द्वारा उन्हें प्रोत्साहित करने के विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “”वहां कई अन्य भी थे जिन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया, तो मैं केवल एक व्यक्ति के विषय में बात क्यों करूं।”" दीपिका ने खुद को अकेली बताया। उन्होंने कहा, “”मैं अकेली हूं और वास्तव में नहीं जानती कि कब विवाह करूंगी। आप इस सब के लिए योजना नहीं बना सकते। यह अपनेआप हो जाता है। मैं पिछले दो साल से फिल्मोद्योग में हूं, इसलिए अब भी नई हूं और सबसे पहले अपने काम पर ध्यान देना चाहती हूं।”"
सिद्धार्थ माल्या ने दीपिका का हौसला बढ़ाया
अगस्त 16, 2010 khaskhabar द्वारा