बॉलीवुड के फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चान ने महात्मा गॉंधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की अमिताभ आश्रम में नंगे पैर पहुंचे और वहां चरखा चलाया व सूत भी काता। अमिताभ गुजरात पर्यटन के लिए दूसरे दौर के विज्ञापनों की शूटिंग कर रहे थे। अमिताभ गुजरात के ब्रांड एम्बेस्डर है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा उन्होंने स़डक पर ही अपने जूते निकाल दिए और नंगे पांव पूरे आश्रम का दौरा किया हालांकि और लोगों ने ऎसा नहीं किया। यह जरूरी नही था कि वे भी ऎसा करें लेकिन मैं खुद को नंगे पांव चलने से नही रोक सका।
आश्रम की पवित्रता और शुद्धता ने मुझे ऎसा करने के लिए मजबूर किया। नदी के किनारे बने साबरमती आश्रम में रहकर राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी ने अहिंसा का सिद्धांत दिया और देश को स्वतंत्रता दिलाई। साबरमती आश्रम के बारे में अमिताभ ने कहा की आश्रम काफी स्वच्छ और शांतिपूर्ण है। सामने के बरामदे में गॉँधीजी का चरखा वैसे ही रखा हुआ है।
यहॉं पर गॉंधीजी के तीन बंदरों का चित्र उनका चश्मा, चम्मच और खाने का कटोरा रखा हुआ है। अमिताभ ने कहा कि मैं आश्रम को चलाने वाले ट्रस्ट के एक सदस्य के साथ था, वह चरखा चला रहे थे और खादी के लिए सूत कात रहे थे। मैंने भी इसमें अपना हाथ आजमाया । यह सूत कातने की साधारण लेकिन जटिल प्रक्रिया थी । अमिताभ ने अपनी यात्रा के अनुभव के बारे में कहा कि क्या शानदार अनुभव रहा, वह कितने बढि़या क्षण थे। साबरमती आश्रम में इतिहास और संकल्प दोनों की विद्यमान थे।
अमिताभ ने की साबरमती आश्रम की यात्रा
अगस्त 20, 2010 khaskhabar द्वारा