बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर महसूस करती हैं कि वह व्यवसायिक और अर्थपूर्ण सिनेमा में सही सामंजस्य बिठा सकी हैं। एक शानदार फिल्मी परिवार से जु़डी करीना कहती हैं कि वह महज ऎसी फिल्में नहीं कर सकतीं जिनमें उन्हें केवल पे़डों के इर्द-गिर्द नाचना हो।
करीना ने कहा, “”मुझे अभिनय पसंद है। अभिनय मेरे खून, जीन और डीएनए में है और आप इसे पर्दे पर देख सकते हैं। मुझे अलग-अलग तरह की भूमिकाएं पसंद है। मैं ऎसी फिल्में नहीं कर सकती जिनमें मैं सिर्फ खूबसूरत दिखूं और पे़डों के इर्द-गिर्द नाचूं। मैं अभिनय करना चाहती हूं।”" करीना अपनी पहली फिल्म “रिफ्यूजी” (2000) को एक विशेष फिल्म मानती हैं। वह कहती हैं, “”मैं हमेशा से स्वयं को एक अभिनेत्री के रूप में साबित करना चाहती थी और केवल एक ग्लैमरस गुडिया भर नहीं हो। इसलिए “रिफ्यूजी” बहुत विशेष फिल्म थी। मैंने “रिफ्यूजी”, “चमेली”, “ओमकारा”, “जब वी मेट”, “3 इडियट्स” और “कुर्बान” जैसी फिल्मों में काम किया है, ये सभी अलग तरह की फिल्में थीं।”" उन्तीस वर्षीय करीना कहती हैं, “”मुझे नहीं लगता कि कोई और अभिनेत्री इतनी विविध प्रकार की भूमिकाएं कर सकती थी। इसलिए मुझे लगता है कि मेरी अभिनय यात्रा वैविध्यपूर्ण रही है।”" “कभी खुशी कभी गम” (2001) में अभिनेत्री काजोल की छोटी बहन की भूमिका निभा चुकीं करीना एक बार फिर उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा के निर्देशन में बनी “वी आर फेमली” में नजर आएंगी। वह कहती हैं, “”मुझे लगता है कि काजोल के साथ काम करना चुनौतीपूर्ण है। “कभी खुशी कभी गम” में हमारे साथ में ज्यादा दृश्य नहीं थे, लेकिन इस फिल्म में हम साथ ही दिखेंगी। हम दोनों एक ही घर में रहती हैं और दोनों ही महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, वास्तव में मेरी भूमिका अधिक जटिल है। भावुक होकर लोगों की सहानुभूति बटोरना बहुत आसान है लेकिन सहानुभूति के ऊपर जीत मिलना बहुत मुश्किल है और मुझे उम्मीद है कि मुझे वह मिलेगी।”" “वी आर फेमली” तीन सितंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
मैं सिर्फ पेडों के गिर्द नृत्य नहीं सकती : करीना
अगस्त 28, 2010 khaskhabar द्वारा
