मशहूर गायक जॉन मेयर ने हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन के साथ सुलह की खबरों को झूठा बताया है। वेबसाइट “कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम” के अनुसार गायक के एक प्रतिनिधि ने बताया, “”जॉन फिलहाल अकेले हैं। इस तरह की अफवाहों को 100 फीसदी गढ़ा गया है।”"
एक सूत्र ने बताया, “”जॉन और जेनिफर अभी भी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं, लेकिन वे एक साथ समय नहीं बिता रहे हैं। उनकी दोस्ती कायम है, परंतु दोनों एक साथ नहीं हैं।”" गौरतलब है कि जॉन और जेनिफर वर्ष 2008 में एक साथ समय बिता रहे थे, लेकिन मार्च 2009 से वे अलग हैं।
एनिस्टन के साथ समय नहीं बीता रहे हैं जॉन
सितम्बर 23, 2010 khaskhabar द्वारा