बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चान अब अपनी नई फिल्म “पॉवर” में नए रूप में नजर आएंगे। अमिताभ एक लंबे अर्से बाद एक्शन भूमिका में दिखेंगे। बिग बी ने पूरे दो साल के अंतराल के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। यह राजकुमार संतोषी की फिल्म है।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि लगभग दो साल के अंतराल के बाद फिल्म की शूटिंग करना उनके लिए थो़डा परेशान करने वाला था। फिरोज नाडियावाल के निर्माण में बन रही इस फिल्म में संजय दत्त, अजय देवगन और अनिल कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
पॉवर में नए रूप में दिखेंगे अमिताभ
सितम्बर 23, 2010 khaskhabar द्वारा