“दुश्मन” और “संघर्ष” जैसी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में अपने आभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता आशुतोष राणा का कहना है कि स्टार प्लस पर हाल ही में शुरू हुआ उनका धारावाहिक “काली-एक अग्निपरीक्षा” किसी एक घटना पर आधारित नहीं है। धारावाहिक के प्रोमोशन के लिए लखनऊ आए आशुतोष राणा ने बातचीत में कहा कि इसकी कहानी को रूचिका-राठौ़ड कांड से जो़डकर न देखा जाए।एक कॉलेज की कहानी किसी एक घटना पर आधारित नहीं है, बल्कि ऎसी कई घटनाओं पर आधारित है। आशुतोष इस शो में ठकराल नाम के एक बाहुबली का किरदार निभा रहे हैं जो राठौ़ड से मेल खाता है।
वह कहते हैं, “”मैं राठौ़डसे कभी नहीं मिला और मैंने उनके बारे में जितना जाना, मीडिया के जरिए ही।”" “काली…” में आशुतोष के साथ स्वाती कपूर मुख्य भूमिका में हैं जो एक बैडमिंटन खिल़ाडी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्मों में कम नजर आने और टीवी की तरफ रूख करने के सवाल पर आशुतोष ने कहा कि मैं छोटे और ब़डे पर्दे के काम में फर्क नहीं करता। मेरी यही कोशिश रहती है कि अपनी भूमिकाओं को दोहराऊं नहीं, चाहे जितने भी दिन स्क्रीन से दूर रहना प़ड जाए। उन्होंने कहा, “”ठकराल के जैसा किरदार मुझे अब तक फिल्मों में भी करने को नहीं मिला था, इसलिए मैं मना नहीं कर सका।”" आशुतोष ने बताया कि अगले साल वह तीन फिल्मों में नजर आएंगे। उन्होंने संकेत दिया कि इनमें से एक फिल्म भट्ट कैंप की है।
किसी एक घटना पर आधारित नहीं है “काली” : आशुतोष
सितम्बर 25, 2010 khaskhabar द्वारा
Excellent depiction and acting of the characters cast. I have not missed a single episode practically from very start. However, I would like to know the names of some of the actresses/actors. Also, at times the dialogue is drowned by the background music. The updates (synopsis) are also outdated.
some information will beappreciated.
Thanks.
Dadi Darbary