लोकप्रिय हास्य टेलीविजन शो “खिच़डी” से लोगों के दिलों में जगह बना चुके अभिनेता-निर्माता जे.डी. मथीजा कहते हैं कि उनकी इस शो पर अधारित फिल्म “खिच़डी-द मूवी” का निचो़ड तो वही होगा लेकिन इसकी सामग्री में नयापन होगा। मथीजा ने मुंबई से फोन पर> कहा, “”"खिच़डी-द मूवी” दो घंटे की फिल्म है जो लोगों को खूब हंसाएगी। वैसे फिल्म का निचो़ड तो वही होगा लेकिन इसकी सामग्री ताजा होगी।…. इसमें पूरी तरह से किरदार आधारित हास्य है।”" उन्होंने कहा, “”मुझे कई लोगों ने आगाह किया कि मैं इस फिल्म के साथ जोखिम उठा रहा हूं। उनका कहना था कि फिल्म में ब़डे कलाकार न होने पर उसकी सफलता की संभावना बहुत कम है। इस फिल्म से बहुत ज्यादा अपेक्षाएं हो सकती हैं क्योंकि छोटे पर्दे पर यह सफल शो रहा था लेकिन मैं इसके प्रति आश्वस्त हूं और मैं सुनिश्चित हूं कि लोग इसे अवश्य पसंद करेंगे।”" आतिश कपाç़डया का लिखा और निर्देशित “खिच़डी” ऎसा पहला भारतीय शो है जिस पर फिल्म का निर्माण हुआ है। शो के किरदार हंसा (सुप्रिया पाठक), प्रफुल्ल (राजीव मेहता), बाबूजी (अनंग देसाई), हिमांशु (मथीजा) और जयश्री (वंदना पाठक) घर-घर में मशहूर हो गए हैं। फिल्म में टीवी शो के कलाकारों को ही लिया गया है लेकिन वंदना की जगह पर अभिनेत्री निमिशा वकारिया अभिनय करेंगी।
नयापन है “खिच़डी-द मूवी” में : मथीजा
सितम्बर 25, 2010 khaskhabar द्वारा